Raftaar News Cg

एयू में कैटिंन की सुविधा प्रारंभ कराने एवं स्पोर्ट्स ग्राउंड बनाने छात्रों ने सौपां ज्ञापन

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) छात्र संघ बिलासपुर एवं छात्र- छात्राओं के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में कैटिंन की सुविधा जल्द प्रारंभ कराने एवं स्पोर्ट्स ग्राउंड बनाने को लेकर कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वाले में सुरज सिंह राजपूत व छात्र-छात्राओं ने बताया कि लंबे समय से हम कैंटीन जैसे मूलभूत सुविधा को प्रारंभ कराने के लिए कई बार दस्तक दे चुके हैं, परंतु विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसको देखते हुए हमने अंतिम बार विश्वविद्यालय के आला अधिकारियों के समक्ष इस मांग को रख, सप्ताह भर के भीतर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। जिस पर उपस्थित विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव ने जल्द इस विषय पर चर्चा करने की बात कही, परन्तु छात्रों ने उक्त समय में मांग पूरी ना होने की स्थिति में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होने की जानकारी दी। ज्ञापन सौंपने के दौरान नीरज यादव, स्वप्निल पांडेय, अतिंद्र दीवान, यश अवस्थी, हर्षित, आदिल अली, शाहवेज, विशाल, शिवानी व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....