BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में वकील का आतंक: शराब के नशे में तलवार-पिस्टल लहराते, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एक वकील द्वारा शराब के नशे में सरेआम हथियार लहराकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, चकरभाठा थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी रामावैली में रहने वाला वकील अंशुमन श्रीवास्तव (41) अपने घर के बाहर शराब पी रहा था। इस दौरान वह हाथ में पिस्टल, तलवार और फरसा लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने का प्रयास कर रहा था। इस पूरी घटना को किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। सीएसपी निमितेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा थाना प्रभारी उमेश साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने आरोपी के घर L-5, मकान नंबर 124 की घेराबंदी कर उसे हथियारों सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 32.5 इंच लंबी तलवार, एक काली पिस्टल और फरसा-नुमा कुल्हाड़ी बरामद की। घटना के दौरान फैले भय के कारण कॉलोनी के लोग सामने आने और गवाही देने से कतराते नजर आए। हालांकि पुलिस ने वायरल वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। चकरभाठा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!