यात्रीगण कृपया ध्यान दे! बिलासपुर-रायपुर मार्ग की 9 ट्रेनें 4 दिनों के लिए रद्द…पढ़िए पूरी खबर……


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी । इस कार्य के लिए दिनांक 15, 16 एवं 17 नवंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लिया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही सड़क मार्ग के उपयोकर्ताओं को सुविधा के साथ ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है……..
रद्द होने वाली गाडियां……
01. दिनांक 15 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
02. दिनांक 15 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु रद्द रहेगी।
03. दिनांक 15 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु रद्द रहेगी।
04. दिनांक 15 एवं 16 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
05. दिनांक 16 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
06. दिनांक 17 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
07. दिनांक 17 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
08. दिनांक 18 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़-रायपुर रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
09. दिनांक 18 नवंबर 2024 को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।

