ChhattisgarhRaftaar News Cg

9 महीने पहले हुई थी शादी; नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला…मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका!

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महगवां गांव में एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बबिता के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 9 महीने पहले खलेश्वर राजवाड़े से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, बुधवार को बबिता का शव घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।इधर, मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि बबिता की पहले हत्या की गई और फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका दिया गया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...