BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! सीसी रोड व नाली बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्टोरेट..जनदर्शन में समस्याएं सुनाने पहुंचे 200 लोग, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने सोमवार को साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लगभग 200 लोगों ने कलेक्टर से मुलाकात कर निजी और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया। उन्होंने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कुछ आवेदनों का फोटो लेकर स्वयं ही अधिकारियों को वाट्सएप कर निराकरण के निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में ग्राम अमसेना निवासी रामकुमार कौशिक ने शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटवाने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार सकरी को आवेदन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम जयरामनगर के निवासियों ने 25 मीटर तक सीसी रोड के साथ ही नाली निर्माण कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। लोगों ने बताया कि रोड़ और नाली नहीं होने के कारण आस-पास के इलाके में पानी भर जाता है।

कलेक्टर ने आवेदन सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को भेजा। तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार निवासी मिलन कुमार सोनी ने निजी तालाब (सोनार तालाब) में गंदा पानी डालने की शिकायत की। कलेक्टर ने आवेदन तखतपुर एसडीएम को सौंपा। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम हरदी कला (टोना) की सरपंच शैल बाई ध्रुव ने जल जीवन मिशन के तहत किये अपूर्ण कार्य की जांच करने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन पीएचई विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मसानगंज निवासी रजनीश ओझा ने नजूल पट्टा नवीनीकरण कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन नजूल अधिकारी बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यानगर निवासी बजरंग केडिया ने शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा हटावाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन पचपेड़ी तहसीलदार को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गनियारी निवासी दीनानाथ यादव ने भूमि का सीमांकन कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन गनियारी तहसीलदार को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सम्बलपुरी निवासी दुर्गेश कुमार कौशिक ने भूमि रिकॉर्ड दुरूस्ती कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे। भाड़म निवासी बिसाहिन बाई सिंगौर ने केडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (सहारा साईन) में जमा राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन तखतपुर एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीपत क्षेत्र के गुडी निवासी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने ऑनलाइन रिकॉर्ड बी 1 दुरूस्त करवाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इस मामले को सीपत तहसीलदार देखेंगे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लापरवाही का ऐश डाइक; एनटीपीसी सीपत में करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत..सुरक्षा ... यूथ कांग्रेस चुनाव बिलासपुर; रंजीत, विक्की, अर्पित, विकास, लक्की सहित 36 दावेदार मैदान में..एक वोट प... रायपुर से लगे मंदिर हसौद का मामला; महानदी किनारे रेत में दफन मिला शव, पानी के विवाद में युवक की हत्य... प्रेम प्रसंग से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान: गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह शादी होने से था आहत, मौके... बिलासपुर; तेज रफ्तार बस ने ली जान: एडिशनल एसपी संजय महादेवा के चाचा की सड़क हादसे में मौत...बाइक के ... नाश्ते के पैसों को लेकर विवाद; मितानिन की ब्लेड से गला रेतकर हत्या...बीच-बचाव में आए पिता और बेटे पर... रजही डैम में डूबने से प्रयास स्कूल के छात्र की मौत...दोस्तों के साथ नहाने गया था, 7 घंटे बाद मिला शव... जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश; शरीर पर मिले चोट के निशान, डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस जांच तेज... बिलासपुर में खाकी दागदार; घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा थाने का प्रधान आरक्षक सस्पेंड! सीपत; नाबालिग से शादी कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने भेजा जेल!