BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! खुद को बिश्नोई गैंग का बताया सदस्य..CEO को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने भेजा जेल, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोटा थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा खुद को लोरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए सीईओ को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पिंटू मरकाम पिपरतराई कोटा का रहने वाला है और पहले कोटा स्थित वेलकम डिस्लरी नामक शराब फैक्ट्री में काम करता था। कुछ समय पहले फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया था, जिससे वह बेहद तनाव में था। नौकरी से निकाले जाने के बाद पिंटू का गुस्सा बढ़ गया था और वह फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण के खिलाफ शिकायत करने का इरादा लेकर वहां के सीईओ से मिलने पहुंचा। इस दौरान पिंटू नशे की हालत में था और विवाद के दौरान उसने खुद को कुख्यात लोरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए सीईओ को जान से मारने की धमकी दे डाली। इस धमकी के बाद सीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिंटू को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पिंटू पहले भी कई व्यक्तिगत समस्याओं का सामना कर चुका है। हाल ही में उसका तलाक हो गया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इन हालातों ने उसे तनावग्रस्त कर दिया, जिसके कारण वह सीईओ से भिड़ गया। फिलहाल पुलिस ने पिंटू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...