BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! सिविल लाइन थाने की महिला सब-इंस्पेक्टर ने मांगा 5000 रिश्वत…प्रार्थी ने वीडियो बनाकर किया वायरल, SP ने किया लाइन अटैच.. दे दिए विभागीय जांच के आदेश, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के समक्ष एक आवेदक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की कि सिविल लाइन थाने की महिला सब-इंस्पेक्टर संतरा चौहान ने चालान प्रस्तुत करने के नाम पर उससे 5,000 रुपये की मांग की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया। वीडियो के सार्वजनिक होते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक संतरा चौहान को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया। इस विभागीय जांच की जिम्मेदारी नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए और अगर आरोप सही पाए गए, तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि बिलासपुर पुलिस भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाती है। किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्ट आचरण में शामिल पाए जाने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...