BilaspurChhattisgarhMasturiRaftaar News CgSipat

SEEPAT: बीच बस्ती के शासकीय राशन दुकान से 144 कट्टी चावल की चोरी, 2 बजे तक चली बैठक.. देखा किसी ने नहीं, सवाल पूछ रहे पुलिसकर्मी ताला कैसे टूटा..? देखने वाली बात, कितनी जल्द होता हैं, चोरों का भंडाफोड़……

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊनी के शासकीय राशन दुकान से 144 कट्टी चावल चोरी का मामला सामने आया हैं। ग्राम के सरपंच की रिपोर्ट पर सीपत पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं।

ग्राम ऊनी के सरपंच रमेश साहु ने सीपत पुलिस को जानकारी देते हुए, बताया की ऊनी में शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 402002075 ग्राम पंचायत द्वारा संचालित होता हैं। जहां हितग्राही को वितरण करने के लिए 17 जून 2024 को एफसीआई गोदाम से 129.1 क्विंटल चावल आया था और इससे पहले का भी 65.11 क्विंटल चावल गोदाम में रखा था। सरपंच ने बताया की 12 जुलाई 2024 को गोदाम में वितरण करने के लिए नमक वाला गाड़ी भी आया, जिसे खाली कराने के बाद वे गोदाम का चैनल गेट में ताला बंद कर घर चले गए। वहीं 14 जुलाई को सुबह जब चावल वितरण करने के लिए गांव के ही योगेश्वर सिंह मौहार के साथ गोदाम गए, तो देखा कि गोदाम के चैनल गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गोदाम से 144 कट्टी चावल कुल 72 क्विंटल कीमती 2 लाख 64 हजार 584 रुपए पार कर दिए थे। सरपंच ने इस घटना की सूचना सीपत पुलिस को दी, पुलिस की टीम अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।

पिछले महीने का 5 किलों चावल नहीं मिला ग्रामीणों को:-

इस चोरी की घटना के बाद ग्राम ऊनी के ग्रामीणों ने बताया की यहां के सोसायटी का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाता हैं। जहां जून महीने में चावल वितरित किया गया, जिसमें उन्हें 5 किलों चावल कम दिया गया था। वहीं इस बचे हुए 5 किलो चावल को जुलाई माह में देने की बात कहीं गई थी, जिसके बाद ये चोरी की घटना सामने आ गई।

रात 2 बजे तक पड़ोस में चल रहा था, बैठक:-

ऊनी के ग्रामीणों ने बताया की जिस रात यह चावल चोरी की वारदात हुई, उसी रात राशन दुकान के पड़ोस में अश्वनी ठाकुर के घर पर रात 2 बजे तक सामाजिक बैठक चल रहा था। जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जिन्हें इस चावल चोरी की वारदात की भनक तक नहीं लगी।

बीच बस्ती से चोरी हुआ देखा किसी ने नहीं, सवाल पूछ रहे पुलिसकर्मी ताला कैसे टूटा…..

सोचने वाली बात हैं, एक गांव में चारों ओर मोहल्लों से घिरे गोदाम से 144 कट्टी चावल चोरी हो जाती हैं और किसी ग्रामीण को भनक तक नहीं लगती…खैर इस चोरी की घटना के बाद गांव के लोगों का तरह-तरह का बयान सामने आ रहा हैं। आगें देखने वाला विषय होगा की चोरी का खुलासा होता हैं या नहीं..! वहीं इस घटना के बाद सामने आए वीडियो में जांच में पहुंचे पुलिस के कर्मचारी भी सवाल पूछते नजर आ रहे हैं, की ताला टूटने का निशान नहीं हैं, ताला टूटा कहां से हैं……??

फूड इंस्पेक्टर सीपत, वसुंधरा राजपूत

ग्राम ऊनी के गोदाम से चावल चोरी होने की सूचना मिली थी, रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। एसडीएम सर के निर्देशानुसार विभागीय जांच की जायेगी। वहीं जून माह में 5 किलों चावल कम देने के मामले में उन्होंने कहां की ग्रामीणों से ऐसी कोई शिकायत हमें प्राप्त रहने हुई हैं, शिकायत मिलने पर जांच की जायेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; महुआ शराब का खेल बेनकाब..12 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार! सकरी में ताला तोड़कर 6 लाख के जेवर-नकदी पार; तीन आरोपी गिरफ्तार..बुलेट भी जब्त! बिलासपुर में पड़ोसी ही निकली चोर; सूने मकान से 38 हजार की सोने की चेन पार..महिला गिरफ्तार! पेट्रोल डालकर बहू को जलाने की कोशिश; 26 वर्षीय महिला गंभीर झुलसी..FIR के बाद गिरफ्तारी नहीं होने का ... सीपत में गाली देने से रोका तो टंगिया से हमला..पुरानी रंजिश में खूनी झड़प, तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर में 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण, खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश! सीपत में चीतल का शिकार कर मांस पकाने की तैयारी; वन विभाग ने दबिश देकर दो आरोपियों को दबोचा! सीपत; जंगल बचाने का संकल्प, प्लास्टिक के खिलाफ अभियान..बोईरपड़ाव खोंधरा नेचर कैंप में चला सफाई और जा... भूपेश बघेल के खिलाफ विजय बघेल की चुनाव याचिका : हाईकोर्ट में विजय बघेल की गवाही दर्ज, 13 अक्टूबर को ... बालोद एसिड अटैक में बड़ा खुलासा : प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश, शादी से इनकार पर कराया ह...