BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! नाबालिक से दुष्कर्म का मामला; नवजात शिशु को दिया जन्म..कुछ घंटे में ही हो गई मौत, 12 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पढ़िए पूरी खबर……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) हाल ही में कोटा क्षेत्र से एक नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक ने नाबालिग के साथ अनाचार किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भावस्था के बाद नाबालिग का प्रसव हुआ, लेकिन नवजात शिशु ने कुछ ही घंटों बाद दम तोड़ दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने नवजात शिशु का डीएनए टेस्ट कराने का निर्णय लिया, ताकि आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मजबूत किए जा सकें। डीएनए परीक्षण के लिए नवजात के शव का होना आवश्यक था, जबकि शिशु का अंतिम संस्कार कर उसे दफना दिया गया था। इसलिए पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट से शव को बाहर निकालने की अनुमति मांगी थी। मजिस्ट्रेट से अनुमति मिलने के 12 दिन बाद शिशु के शव को जमीन से बाहर निकाला गया। पुलिस ने विधिवत रूप से शव को निकाला और उसे डीएनए परीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...