मस्तूरी; हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा में हादसा, 1 की मौत, 7 घायल…मल्हार में मातम! डीजे की गूंज के बीच अचानक गिरी दीवार, मची भगदड़..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार गांव में रविवार रात हिन्दू नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के दौरान एक पुराने मकान का छज्जा भरभराकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब शोभायात्रा गली से गुजर रही थी, तभी डीजे की तेज आवाज और वाइब्रेशन से छज्जा अचानक गिर पड़ा। कुछ लोग इसे डीजे से टकराने का असर भी बता रहे हैं। हादसे के बाद भगदड़ मच गई, लोग चीखते-चिल्लाते इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया। हादसे में घायल प्रशांत कुमार की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने डीजे और वाहन को जब्त कर लिया है, वहीं डीजे संचालक को थाने में बैठाया गया है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही एफआईआर दर्ज होने की संभावना है।

