भाजयुमो ने बिजली दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन कर कार्यपालन अभियंता के नाम सीपत एई को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश सरकार सुरक्षा निधि के नाम पर उपभोक्ताओं पर डाल रही आर्थिक बोझ: तुषार

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के सीपत व जयरामनगर गतौरा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली बिल की बेतहाशा वृद्धि और सुरक्षा निधि के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लेने के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सीपत बिजली दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने कार्यपालन अभियंता के नाम सीपत एई आर. के. चौहान को ज्ञापन सौंपा। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेंद्र कौशिल, विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह व जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभिलेश यादव का कहना था कि बिजली बिल हाफ करने का वादा करके बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस अब बिजली बिल उपभोक्ताओं के जेब में डाका डालने में तुली हैं। वहीं भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला प्रशिक्षण प्रमुख हरिकेश गुप्ता व मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वायदों को पूरी तरह से भूल चुकी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में बिजली बिल हाफ करने का वादा जनता से किया गया था। पर विगत 4 वर्षों में बिजली बिल हाफ के स्थान पर न केवल वृद्धि कर रही हैं, बल्कि सुरक्षा निधि के नाम पर प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं। सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, मन्नू ठाकुर व जयरामनगर भाजयुमों मंडल अध्यक्ष भास्कर पटेल ने कहा कि सुरक्षा शुल्क में छुट देकर आगामी बिल में जनता को राहत प्रदान करने का निर्णय लिया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक समस्याओं का सामना ना करना पड़े। भाजयुमों महामंत्री ललित यादव ने बताया कि उक्त समस्या से उपभोक्ता काफी परेशान है, जिनकी आवाज बुलंद करते हुए हम सीपत क्षेत्र के ग्रामों में जाकर जनता के बीच नुक्कड़ सभा का आयोजन किए हैं, और आज बिजली ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किए हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजयुमो महामंत्री पुष्पेंद्र दास महंत ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो हम भाजयुमों कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए तैयार हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल, अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, मस्तूरी विधायक प्रतिनिधि बी.पी.सिंह, सीपत मंडल प्रभारी यदु राम साहू, जयरामनगर गतौरा युवा मोर्चा प्रभारी आशीष बाकरे, सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, महामंत्री अभिलेश यादव, मन्नु सिंह ठाकुर, मदन पाटनवार, रमन गिरी गोस्वामी, सतीशचंद्र पाटनवार, हरिश्चंद्र श्रीवास, युवा मोर्चा बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रशिक्षण प्रभारी हरिकेश गुप्ता, भाजयुमों सीपत मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, महामंत्री पुष्पेंद्र दास महंत, ललित यादव, विवेक पाटनवार, विक्रम राजपूत, दिनेश विजय, मनीष जायसवाल, चंद्रहास साहू, रोशन रजक, सूर्या चंद्राकार, जितेश पटेल, महेंद्र पाटनवार, अशोक साहू, जयरामनगर भाजयुमों मंडल अध्यक्ष भास्कर पटेल, महामंत्री वीरेंद्र पटेल, माधव साहू, विवेक पाटनवार, तुकाराम पटेल, मोहन सिंह, विजय पटेल, शिवेंद्र साहू, विजय जगत, उतरा रोहिदास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सीपत पुलिस बल एवं नायब तहसीलदार रहे मौजूद
सीपत विद्युत कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन में पहुँची भीड़ को शांत कराने तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवगमन को सुचारु रखने सीपत पुलिस बल मौजूद रहा। नायब तहसीलदार राहुल कौशिक भी उपस्थित थे। पुलिस बल में थाना प्रभारी हरिश्चन्द्र टांडेकर, विजय शर्मा, ज्ञानेश्वर यादव सहित स्टाफ के आरक्षक उपस्थित थे।

