BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से भीषण आग; घर में फंसी बुजुर्ग महिला जिंदा जली!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह में रविवार देर रात फ्रिज ब्लास्ट होने से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 57 वर्षीय जया अग्रवाल की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उसे बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। जानकारी के अनुसार जया अग्रवाल साईं मंदिर के पीछे स्थित अपने घर में रहती थीं। देर रात अचानक फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि मकान में आग लगी हुई है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस व दमकल टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद घर के अंदर तलाशी लेने पर महिला बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भेज दिया है। स्थानीय पार्षद दिलीप पाटिल के मुताबिक आग तेजी से पूरे मकान में फैल गई थी, जिससे महिला आग की लपटों में घिर गई और बाहर नहीं निकल सकी। बताया जा रहा है कि जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं। कुछ दिन पहले ही इलाज के दौरान उनके भाई की बेंगलुरु में मौत हो गई थी। परिवार में अभी शोक का माहौल था, इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि ब्लास्ट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में फ्रिज ब्लास्ट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...