ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तखतपुर मेन रोड में यातायात समस्या का समाधान जल्द, अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी, पढ़िए पूरी खबर…..

तखतपुर: (प्रवीण ठाकुर) तखतपुर के मेन रोड पर लगने वाले जाम और यातायात अव्यवस्था से अब आमजन को राहत मिलने की उम्मीद जागी है। प्रशिक्षु आईएएस तन्मय खन्ना ने इस संबंध में कदम उठाते हुए अवैध कब्जा करने वालों को तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया है। अगर निर्धारित समय सीमा में कब्जा नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी और अवैध कब्जे को हटाकर जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। तखतपुर का मेन रोड आए दिन अवैध अतिक्रमण के कारण संकुचित हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। डिवाइडर से मापकर 35 फीट की जगह को यातायात के लिए खाली करवाने का आदेश दिया गया है ताकि यातायात निर्बाध और सुचारु रहे। प्रशिक्षु आईएएस तन्मय खन्ना ने बताया कि तीन दिन के भीतर सभी कब्जाधारियों को अपना अतिक्रमण हटाना होगा। अगर समय सीमा में यह नहीं किया गया, तो प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया जाएगा और कब्जे पर रखी सामग्री को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करेगी।

राहगीरों और स्थानीय लोगों में जागी उम्मीदें……

नगर के लोग इस कार्रवाई को लेकर आशान्वित हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है, मेन रोड पर जाम की समस्या के कारण रोजाना हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अगर प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है तो यह एक राहत की बात है। वहीं व्यवसायियों ने कहां कि अवैध कब्जे हटने से व्यापार में भी सुधार आएगा और ग्राहक भी आसानी से आ सकेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत वन विभाग के सरकारी दफ्तर में जाम छलकने का वीडियो वायरल; डिप्टी रेंजर चिकन-मटन बनाते दिखे..10-15... मटियारी में लगा स्वास्थ्य शिविर..200 से ज्यादा ग्रामीणों की हुई जांच; मुफ्त एक्स-रे से लेकर दवाइयों ... बिलासपुर में कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला..एंजियोप्लास्टी के बाद मौत; अस्पताल में हंगामा..डॉ... बिलासपुर में बेजुबान पर कार का कहर; सड़क पर बैठी गाय को कुचला, CCTV में कैद हुई बेरहमी..FIR दर्ज! सीपत; घर में घुसा चोर, सामना होते ही गृहस्वामी का सिर रॉड से फोड़ा..वारदात के बाद फरार, गांव में दहश... सीपत में जंगल की रखवाली या कागजों में पहरेदारी? बीट गार्ड के निवास के पास ही कट गए 7 सागौन के पेड़..... सिम्स में भर्ती युवक शाम को घर भागा, सुबह बिगड़ी तबीयत तो पहुंचा अस्पताल..डॉक्टरों ने मृत घोषित किया... वोटर लिस्ट में 24.99 लाख नाम कम होने पर सियासत गरमाई : मोहम्मद अकबर ने फॉर्म-7 के इस्तेमाल पर उठाए स... मुंगेली में साइबर ठगी की रकम के लेन-देन पर बड़ा फैसला : म्यूल अकाउंट इस्तेमाल करने वाले आरोपी को 3 स... कोरिया में भीषण सड़क हादसा : राजहंस बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14...