ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कलेक्ट्रेट अफसर बनकर 4.35 लाख की ठगी; पुलिस ने आरोपी को होटल से दबोचा!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी लगाने के नाम पर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ग्राम इचकेला निवासी रोहित खाखा (23) ने 16 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रदीप पंडा (28), निवासी सोडापाठ चौक पुसौर जिला रायगढ़ ने उसकी मां को यह कहकर झांसे में लिया कि वह कलेक्ट्रेट में बड़ा अधिकारी है और सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगवा सकता है। आरोपी ने पहले 50 हजार रुपये लिए, फिर ज्वाइनिंग लेटर दिलाने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रुपये और ठग लिए। बाद में एक अन्य युवक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसकी मां से 2 लाख 35 हजार रुपये ऐंठ लिए। कुल 4.35 लाख रुपये की ठगी के बाद आरोपी टालमटोल करने लगा, जिस पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को जशपुर के एक होटल से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की राशि उधारी चुकाने, फर्नीचर व कंप्यूटर खरीदने तथा निजी खर्च में उपयोग करने की बात स्वीकार की। आरोपी के तथाकथित ऑफिस (भट्टी रोड, जशपुर) से टेबल, कुर्सी और कंप्यूटर जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...