Bilaspur

बिलासपुर! कलेक्टर पहुंचे सिम्स, विभिन्न वार्डो का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा..मरीजों से मुलाकात कर पूछा कुशलक्षेम, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति और अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने सबसे पहले दवाई वितरण केन्द्र का जायजा लिया। यहां मरीजों के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है, जिससे मरीजों को दवा लेने में आसानी हो रही है। कलेक्टर ने इस व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की।

उन्होंने फिमेल मेडिकल वार्ड में मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे खाने की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। मरीज प्रमिला गुप्ता ने भोजन की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बताया कि डॉक्टर और कर्मचारी भी अच्छा व्यवहार करते हैं। कलेक्टर ने सेन्ट्रल किचन का भी मुआयना किया। कलेक्टर ने लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ट्रायज, मेल-फिमेल मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, एमआरडी, लैब, जैव रसायन विभाग, एचआईवी जांच सेन्टर, किचन शेड, पेयिंग वार्ड व गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने पेयिंग वार्ड का मरम्मत जल्द कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...