VIDEO; बिलासपुर में हैवानियत: जेठ ने बहू की साड़ी खींचकर पीटा, कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, VIDEO वायरल…बेटियों ने मां को बचाने की कोशिश की, आरोपी ने बरसाए ईंट-पत्थर, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर:(प्रांशु क्षत्रिय) संपत्ति विवाद में एक महिला पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। जेठ और उसके भतीजे ने बहू की साड़ी खींची, लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की और मकान में जमकर तोड़फोड़ मचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगी का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने ससुराल के पैतृक मकान में रहती थी, जबकि उसके जेठ रतिराम और जेठानी रीता बाई सामने के घर में रहते थे। 18 मार्च की सुबह रतिराम अपने भतीजे आनंद मरावी के साथ वहां पहुंचा और महिला से मकान खाली करने को कहा। महिला के इनकार करते ही वह कुल्हाड़ी लेकर मकान के छप्पर पर चढ़ गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब महिला ने उसे रोकने की कोशिश की, तो रतिराम और उसके भतीजे ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान रतिराम ने उसकी साड़ी खींच दी और उसे छप्पर पर गिराकर बेरहमी से पिटाई करने लगा।
महिला की बेटियों ने जब अपनी मां को बचाने के लिए पथराव किया, तो गुस्साए रतिराम ने छत से ईंट और खप्पर फेंककर हमला किया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घटना के समय पीड़िता का पति काम पर गया हुआ था। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें रतिराम और उसका भतीजा मकान में तोड़फोड़ करते और महिला पर हमला करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद रतनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
https://www.instagram.com/reel/DHfep-DR2X0/?igsh=M2tldnV4bDliajI=
ये हैं गिरफ्तार आरोपी……
01. रति राम मरावी पिता कन्हई मरावी उम्र 69 वर्ष निवासी डोंगी थाना रतनपुर,
02. आनन्द मरावी पिता श्रीराम मरावी उम्र 28 वर्ष निवासी डोंगी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

