Raftaar News Cg

भाजपा युवा मोर्चा तखतपुर ने बिजली ऑफिस का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

वायदे भूली कांग्रेस” जनता परेशान – हर्षिता पाण्डेय

 

मांग पूरी नहीं होने पर दिया उग्र आंदोलन की चेतावनी

 

सीपत:-( प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर में भाजपा युवा के नेतृत्व में बिजली बिल के विरोध में विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी कीया गया। इस बीच हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि बिजली बिल हाफ करने का सपने दिखाकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस अब बिजली उपभोक्ताओं के जेब में डाका डालने पर तुली हुई है।बिजली बिल के विषयों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि अगर बिजली बिल की दरों में रियायत नहीं दी गई, बिजली बिल हाफ नहीं किया गया तो आने वाले समय में इससे भी उग्र प्रदर्शन युवा मोर्चा करेगा। जिला महामंत्री तिलक देवांगन ने कहा की दोपहर लगभग 12 बजे भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए मंडी चौक से रवाना हुए और ब्लॉक कालोनी रोड होते हुए कार्यकर्ता विद्युत मंडल कार्यालय पहुंचे और घेराव कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली ऑफिस का घेराव काे लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा की बीते चार साल के दौरान बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि की है। इससे भी जब सरकार का मन नहीं भरा तो अब सुरक्षा निधि के नाम पर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाल रही है। वही भाजपा के शासन काल में बिजली उपभोक्ताओं को सरकार रियासती दर में बिजली उपलब्ध करा रही थी। 15 साल के कार्यकाल में कभी उपभोक्ताओं को बिजली की कमी महसूस नहीं हुई, लेकिन कांग्रेस के कुशासन में बिजली बंद मीटर चालू वाली स्थिति बनी हुई है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बिजली बिल हाफ करने का वायदा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही वायदे का भी वही हश्र हुआ जो प्रदेश में शराब बंदी का हुआ। कांग्रेस की वायदा खिलाफी अब मतदाताओं के सामने आ चुकी है। पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस, अपने चुनावी वायदों को पूरी तरह से भूल चुकी है। बिजली बिल हाफ का वायदा कर सरकार, साल दर साल इसमें न केवल वृद्धि कर रही है, बल्कि सुरक्षा निधि के नाम पर प्रदेश की जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी डाल रही है। क्षेत्र के उपभाेक्ता बिजली के अनाप-शनाप बिल से परेशान है। सरकार इस समस्या का हल करने की जगह बोझ बढाने में जुटी हुई है। कार्यक्रम का संचालन सरजू यादव एवम आभार प्रदर्शन प्रेम सिगरौल ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जीवन लाल पाण्डेय, राजा ठाकुर, विवेक पांडे, प्रदीप कौशिक, नैन लाल साहू, विश्वनाथ यादव, कृष्ण कुमार साहू, सरजू यादव, ईश्वर देवागन, दिनेश राजपूत, अमित यादव, लव पांडे, काशी देवांगन, गुलजित खुराना, मुकेश ताम्रकार, संजय निर्मलकर, नोहर सिंह, टीकम कौशिक, मलय जहानी, ओमकार सोनी, मालती यादव, पुष्पा रात्रे, प्रतिभा देवांगन, लता कौशिक, कोमल श्रीवास, छोटू महाराज, प्रमोद घुवंशी, प्रेम सिगरौल, ओमप्रकाश कौशिक, सूर्या कश्यप, जीतू ठाकुर, नरेंद्र रात्रे, राजकुमार यादव, विशाल विश्वकर्मा, सुरेंद्र सिगरौल, अजय पांडे, कुलेश्वर साहू, हेमंत पटेल, ओंकार सिंह ठाकुर, रोहित देवांगन, राघवेंद्र पांडे, प्रमोद यादव, सागर कैवर्त सहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...