ChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन

छत्तीसगढ़ में Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 को लैब जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद बिक्री, वितरण और उपयोग पर रोक लगा दी गई है...

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाए गए Veeba Eggless Mayonnaise के एक विशेष बैच की बिक्री, वितरण और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। जांच में इस उत्पाद में प्रोपाइल गैलेट की मात्रा तय मानक से अधिक पाई गई है। विभाग ने जिले के खाद्य कारोबारियों को संबंधित बैच का स्टॉक तत्काल अलग करने के निर्देश दिए हैं।

लैब टेस्ट में तय मानकों से अधिक मिली प्रोपाइल गैलेट की मात्रा

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा की नियमित जांच के तहत विभाग की ओर से अलग-अलग खाद्य उत्पादों के नमूने लिए जा रहे हैं। इसी प्रक्रिया में बस्तर जिले से लिए गए वीबा एगलेस मेयोनीज के नमूने को जांच के लिए भेजा गया था। भोपाल की कैली-लैब्स प्राइवेट लिमिटेड की रिपोर्ट में संबंधित उत्पाद को खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। जांच में मेयोनीज में इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीकरणरोधी पदार्थ प्रोपाइल गैलेट की मात्रा निर्धारित अधिकतम सीमा से ज्यादा मिली।

बैच K-182 की पहचान कर बिक्री और उपयोग रोकने के निर्देश

विभाग के मुताबिक प्रतिबंधित उत्पाद Eggless Mayonnaise, ब्रांड Veeba है। इसका बैच नंबर K-182, निर्माण तिथि 18 अप्रैल 2026 और एक्सपायरी डेट 17 जनवरी 2027 बताई गई है। उत्पाद का निर्माता एमध्एस वीआरबी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, राजस्थान है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 36(3)(ख) के तहत जिला कबीरधाम में इस बैच की बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई है।

मोमोज और स्नैक्स दुकानदारों को स्टॉक जांचने की हिदायत

वीबा एगलेस मेयोनीज का इस्तेमाल आमतौर पर मोमोज, वेज पकौड़ा और अन्य स्नैक्स के साथ डिप या चटनी के तौर पर किया जाता है। खाद्य विभाग ने ऐसे सभी कारोबारियों को अपने प्रतिष्ठानों में मौजूद मेयोनीज का बैच नंबर जांचने को कहा है। अगर किसी दुकान या प्रतिष्ठान में K-182 बैच का उत्पाद मौजूद है तो उसे न बेचने, न परोसने और किसी खाद्य पदार्थ में इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टॉक मिलने पर उसे अलग और सुरक्षित स्थान पर रखने तथा बाजार से उत्पाद वापस लेने की प्रक्रिया में सहयोग करने को कहा गया है।

उपभोक्ता भी खरीदने से पहले जरूर जांचें बैच नंबर

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। वीबा एगलेस मेयोनीज खरीदते समय पैकेट पर दर्ज बैच नंबर जरूर देखें। K-182 बैच मिलने पर उसका इस्तेमाल न करें और विशेष रूप से मोमोज, वेज पकौड़ा या अन्य खाद्य पदार्थों के साथ इसे खाने से बचें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...