BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित!

बिलासपुर। भारतीय नगर निवासी गोपाल पटेल के मोबाइल को हैक कर उनके बैंक खाते से 1 लाख 16 हजार रुपये की साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक साइबर ठगी के बाद उन्होंने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सिविल लाइन थाने में भी आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। गोपाल पटेल के अनुसार 8 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच अचानक उनका मोबाइल हैक हो गया। इसी दौरान उनके मोबाइल में संचालित G-Pay के जरिए अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी गई। कुछ समय बाद मोबाइल सामान्य हुआ तो लेन-देन की जानकारी जांचने पर खाते से कुल 1.16 लाख रुपये निकलने का पता चला। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सिविल लाइन थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। उनका कहना है कि फिलहाल आवेदन लिया गया है और वे अपराध दर्ज होने तथा आगे की साइबर जांच का इंतजार कर रहे हैं। गोपाल पटेल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में जल्द जांच शुरू कर ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन और संबंधित खातों की पड़ताल कराने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि...