BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: त्यौहार के मद्देनजर मिठाई दुकानों का चलने लगा निरीक्षण…सीपत के इस मिठाई दुकान में पहुंचे अफसर, 21 नमूने भेजे गए जांच के लिए, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन बिलासपुर द्वारा दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लगातार मिठाई दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान अनियमितता, गन्दगी या मिलावट की शंका होती है, तो ऐसे खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूना लेकर जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा जा रहा है।

इस सीजन में अब तक 21 नमूने जांच हेतु रायपुर भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बेहरा ने बताया कि छोटे बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। जिन दुकानों से 21 नमूने लिए गए हैं, उनमें खोवा मंडी गोल बाज़ार से खोवे के नमूने सहित राजस्थान जलेबी, बंगाल स्वीट्स, रॉयल स्वीट्स, शारदा स्वीट्स, शंकर चाना वाला का बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य व्यापार किये जाने के कारण खाद्य नमूना लेकर प्रकरण बनाया गया है ।

इसके अलावा सावन स्वीट्स रतनपुर, सीताराम होटल रतनपुर, दीपक होटल खम्हरिया, कृष्णा डेरी तखतपुर, ए वन स्वीट्स तखतपुर, संतोष होटल रतनपुर, बाबा स्वीट्स सीपत, पाण्डेय स्वीट्स सरकंडा, जीतेन्द्र होटल मस्तुरी, माँ भवानी होटल गनियारी से जाँच हेतु खाद्य नमूना का संकलन किया गया है। आगे भी त्यौहार को देखते हुए निरंतर निरिक्षण एवं कार्यवही जारी रहेगी ताकि लोगों को अच्छी क्वालिटी का मिठाई या अन्य खाद्य सामग्रियां जैसे दूध, दही, पनीर, घी इत्यादि मिल सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर...