BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: इंस्टाग्राम पर युवती का फोटो..वीडियो वायरल करना युवक को पड़ा महंगा…पिता ने लिखाई रिपोर्ट, भेजा गया जेल, पढ़िए पूरी खबर.……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की की फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने 6 अगस्त 2024 को बिल्हा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री की फोटो और वीडियो को एक अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक किया है। इस शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साधनों की सहायता से इंस्टाग्राम आईडी के धारक का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार गहिरवे पिता राजकुमार गहिरवे उम्र 20 वर्ष निवासी मोहभट्ठा को गिरफ्तार किया। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जहां उसने इस अपराध को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल के माध्यम से पीड़िता की फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनका उपयोग घटना को अंजाम देने में किया गया था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

सुरेन्द्र कुमार गहिरवे पिता राजकुमार गहिरवे उम्र 20 वर्ष निवासी मोहभट्ठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...