BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! महिला को रास्ता रोककर छेड़खानी करना युवक को पड़ा महंगा, महिला पहुंची थाने…आरोपी गया जेल, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला सुरक्षा के प्रति गंभीरता और सख्ती दिखाते हुए तारबहार पुलिस ने एक महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता महिला ने थाना तारबाहर में आकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी पिछले कई महीनों से उसे परेशान कर रहा था। महिला ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपने काम से लौट रही थी, उसी दौरान आरोपी ने उसे तारबाहर के खुदीराम बोस चौक के पास रोककर उससे छेड़खानी शुरू कर दी। आरोपी ने महिला का हाथ पकड़कर उसे और भी ज्यादा परेशान किया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर इस घटना की शिकायत पुलिस में की, जिस पर तुरंत कार्रवाई की गई। पीड़िता की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तुरंत जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने दबिश के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने के बाद विधिवत रूप से उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

सिराज खान पिता फिरोज खान उम्र 30 वर्ष निवासी तारबाहर

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...