ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

4 साल से फरार डकैती का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा से 2 बार हो चुका था फरार……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय ) राजधानी रायपुर पुलिस ने लंबे अरसे से फरार डकैती और लूट के आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी धनीराम घृतलहरे करीब 4 साल से फरार चल रहा था और पुलिस अभिरक्षा से दो बार भाग चुका था। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी धनीराम को रायपुर से गिरफ्तार किया। धनीराम पर रायपुर जिले के आरंग और महासमुंद के तुमगांव में शराब दुकानों में डकैती करने सहित लूट और फरारी के कुल 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस अभिरक्षा से वह 2021 में डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर से और बाद में तिल्दा-नेवरा से रायपुर लाते समय थाना विधानसभा क्षेत्र में हथकड़ी सहित भाग चुका था। आरोपी की गिरफ्तारी पर नगद इनाम की घोषणा भी की गई थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने छिपे ठिकाने पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भागने की कोशिश के दौरान उसके पैरों में चोट आई है।धनीराम पर पहले से ही न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी था। अब पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....