BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! सुने मकान में लाखों की चोरी, ग्राहक की तलाश में जुटे 2 शातिर चोर गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सुने मकान में घुसकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर की है, जहां उर्जा पार्क के पास रहने वाले बी. दिवाकर राव अपने परिवार के साथ रायपुर गए हुए थे। 2 नवंबर 2024 को घर से बाहर होने का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने उनके घर पर धावा बोला। जब दिवाकर राव 3 नवंबर 2024 को अपने घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि घर की अलमारी में रखे हुए सोने-चांदी के जेवर, सिक्के, चांदी की मूर्ति और एक पुराना एप्पल मोबाइल गायब थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत लगभग 95,000 रुपये बताई गई। दिवाकर राव द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद, सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मदन यादव चोरी का मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मदन यादव को बंधवापारा से पकड़ा। उसके साथ एक नाबालिग भी था, जिसे भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया। आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने चोरी किया हुआ एप्पल का मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. मदन यादव पिता रामजी यादव उम्र 19 वर्ष निवासी जैतखाम के पास बंधवापारा सरकंडा,

02. विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालक।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...