BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर के महाराणा प्रताप चौक में किराया विवाद ने लिया हिंसा का रूप, ऑटो चालक और युवक के बीच मारपीट…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास ऑटो चालक और एक युवक के बीच हुआ विवाद देखते-ही-देखते गंभीर मारपीट में बदल गया। किराए को लेकर शुरू हुई मामूली बहस अचानक इतना बढ़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में सवार युवक और चालक के बीच किराया को लेकर तकरार हुई थी। बात बढ़ने पर ऑटो चालक ने युवक से हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने भी आक्रोश में ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तालापारा निवासी धनंजय गोस्वामी दोनों पक्षों के बीच पहुंचकर बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं और उन्होंने मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि शहर में पुलिस का डर कम होता जा रहा है और आए दिन सामने आ रही ऐसी घटनाएं पब्लिक में खौफ का माहौल बना रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब...