Raftaar News Cg

बिलासपुर! नाबालिक लड़की को पत्नी बनाने का झांसा देकर किया जबरदस्ती.. पीड़िता की कथन के बाद पहुंचा जेल, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नाबालिक लड़की को पत्नी बनाने का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 02 नवंबर 2024 को नाबालिक लड़की की मां, सरकंडा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया हैं। प्रार्थीया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामला विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान अपहृत बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर बतायी कि करीब 01 माह पूर्व से विश्वजीत सिंह ठाकुर के साथ उसकी जान पहचान हैं, जो 02 नवंबर 2024 को फोन करके दैहानपारा बुलाया और अपने साथ अपने घर गीतांजली सिटी लेकर गया। जहां वह रात में अपने साथ रखा और पत्नि बनाकर रखने की बात कहते हुये 2-3 बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया और 03 नवंबर 2024 को सुबह वह मोटर सायकल मे बैठाकर बघवा मंदिर के पास लाकर छोड़कर चला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सरकंडा पुलिस के द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिनके द्वारा आरोपी का पता तलाश कर तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी विश्वजीत सिंह ठाकुर उर्फ सिट्टू को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

विश्वजीत सिंह ठाकुर उर्फ सिट्टू पिता छबिलाल सिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी अरविंद नगर बलिहारी चौक के पास बंधवापारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...