BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में शराब के पैसे को लेकर बवाल, बदमाशों ने युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 5 गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाश युवकों ने दो दोस्तों पर बेरहमी से हमला कर दिया। बुधवार रात पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास हुई इस घटना में आरोपियों ने युवकों को घेरकर लात-घूंसे मारे और एक युवक को उठाकर बार-बार सड़क पर पटक दिया। तालापारा निवासी अजय चौहान (22) अपने दोस्त करण बचकानी के साथ शराब लेने गया था। वहीं राहुल बंजारे ने करण से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर राहुल के साथी अरमान अली, मनोहर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र बंजारे और रितेश सोनकर भी वहां आ गए और सभी ने मिलकर झगड़ा शुरू कर दिया। पहले करण की पिटाई की गई, फिर बीच-बचाव करने आए अजय पर भी हमला कर दिया गया। आरोपियों ने करण को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे। गंभीर रूप से घायल करण को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। अजय चौहान की शिकायत पर केस दर्ज कर रात में ही पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को पकड़ लिया घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी गई। हालांकि आरोपियों ने चोटें गिरने से लगने की बात कही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • राहुल बंजारे (20), निवासी रेलवे स्टेशन क्षेत्र, बिलासपुर
  • धर्मेंद्र कुमार बंजारे (30), निवासी नवागांव, थाना बिल्हा
  • रितेश सोनकर (19), निवासी बुधवारी बाजार, थाना तोरवा
  • मनोहर विश्वकर्मा (31), निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा
  • अरमान अली (20), निवासी गणेश नगर, चुचुहियापारा
YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...