ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO; सीपत! बंदर पर शराबी ने किया हमला: रफ्तार में वायरल होते ही हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने शराबी को बनवाया बंदर, भेजा जेल..कार्यकर्ताओं ने कहीं ये बात, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति को नशे की हालत में बंदर पर क्रूरता से हमला करते हुए देखा गया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर रफ्तार न्यूज सीजी के माध्यम से सामने आया, पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई। घटना के बाद सर्व हिंदू समाज के लोग थाना और वन विभाग के सीपत सर्किल कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

यह घटना नवागांव के निवासी मनोज यादव के घर के बाड़ी में घटित हुई, जहां एक बंदर सब्जियों को खाने के लिए घुस आया। बंदर को भगाने के उद्देश्य से मनोज यादव और उनके परिवार ने उस पर पत्थर फेंके, लेकिन दुर्भाग्यवश एक पत्थर बंदर को लग गया और वह घायल होकर नीचे गिर गया। घायल बंदर को देख परिवार के सदस्य उसकी सहायता के लिए आगे आए और उसे पानी पिलाने लगे। इसी दौरान गांव का ही निवासी सनत विश्वकर्मा, जिसकी उम्र 44 वर्ष है और वह शराब के नशे में धुत था, वहां आ पहुंचा। उसने अचानक बंदर पर लाठी और पत्थरों से बर्बरता से हमला शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका और लगातार बंदर पर वार करता रहा। इस हमले में बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में पशु विभाग की टीम द्वारा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और कानन पेंडारी में भेज दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्से का माहौल बन गया। बंदर पर हुए इस अत्याचार को लेकर सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। समाज के लोग सीपत थाना और वन विभाग के सीपत सर्किल ऑफिस पहुंचे और सनत विश्वकर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस कृत्य को न केवल अमानवीय बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया। सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं की मांग पर वन विभाग की सीपत सर्किल टीम ने सीपत सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर अजय बेन के नेतृत्व में एक टीम बनाकर आरोपी के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान आरोपी सनत विश्वकर्मा ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। उसे तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं ने कहीं ये बात…….

सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ता राम सिंह ठाकुर, धनंजय गिरी गोस्वामी और तुषार चंद्राकर ने कहा कि इस प्रकार की अमानवीयता और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज के कार्यकर्ता इस तरह के मामलों में हमेशा आगे रहेंगे और दोषियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; रेल्वे फाटक के पास मिला वृद्धा का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी..पुलिस जुटी जांच में! बिलासपुर; रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप... बिलासपुर; एनीकट में नहाने गया युवक नदी में डूबा, देर रात पानी में तैरता मिला शव...पोस्टमार्टम रिपोर्... बिलासपुर; प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में बिक रही थी अवैध शराब, 3... बिलासपुर; शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो साल के प्रेम संबंध के बाद शादी का वादा कर किया शो... बिलासपुर में तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की शुरुआत: त्रिनेत्र’ बनेगा बिलासपुर का सुरक्षा प्रहरी, श... बिलासपुर; पुणे घुमाने का झांसा देकर नाबालिग से छेड़छाड़: मजदूरी करने आए परिवार की बच्ची को बहला-फुसल... शादी का झांसा देकर 6 साल तक शोषण; दूसरी महिला से की कथित शादी, आरोपी हिरासत में! बिलासपुर; नीट पेपर लीक मामले में विरोध करने पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओं पर एफआईआर..स... बिलासपुर में कलेक्टर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे अफसर; रातभर गूंजती रही बोरिंग मशीन की आवाज, जिम्मेदार...