ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ब्याज के जाल में जकड़ने वालों पर सरकंडा पुलिस का कड़ा वार! तीन आरोपी गिरफ्तार, धमकी और जबरन वसूली का खुलासा, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा पुलिस ने ब्याज की रकम के नाम पर लोगों को प्रताड़ित करने वाले गिरोह पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आशीष टंडन समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर जबरन उगाही, धमकी और ब्लैंक स्टांप पर हस्ताक्षर कराने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर संजय बंजारे निवासी ड्रीम इम्पीरिया ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2022 और 2023 में उन्होंने घरेलू जरूरतों के लिए आशीष टंडन से कुल 16 लाख रुपये उधार लिए थे। लेकिन अब तक वे फोन पे और नकद मिलाकर करीब 30 लाख रुपये लौटा चुके थे। इसके बावजूद आरोपी ने 27 लाख रुपये और ब्याज के नाम पर वसूलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। डॉक्टर बंजारे के मुताबिक आरोपी आशीष टंडन अपने साथियों के साथ घर आकर उन्हें धमकाने लगा। वह रायपुर स्थित उनके मकान को हड़पने की साजिश रच रहा था और जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिया। 31 मार्च को उसने पांच लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह अपने गुर्गों के साथ आकर जबरन वसूली करेगा। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से शहर में अवैध रूप से ब्याज वसूलने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस आगे भी ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. आशीष टण्डन पिता धनीराम टण्डन उम्र 34 वर्ष निवासी टण्डन बाड़ा तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर,

02. मनोज बंजारा पिता साहूकार बंजारा उम्र 26 वर्ष निवासी गुरूघासीदास मंदिर के पास जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर,

03. सूरज सोनवानी पिता लक्ष्मण सोनवानी उम्र 30 वर्ष निवासी पीपल चौक तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...