BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर! दर्दनाक सड़क हादसा: दीपावली मनाकर लौट रहे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, 2 बेटियां हुई घायल, पढ़िए पूरी खबर.……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार की सुबह बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि उसकी दो बेटियां घायल हो गईं। हादसा ग्राम रिस्दा-पेंड्री के बीच स्थित ईटभट्ठे के सामने हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिले के ग्राम पवनी के रहने वाले 40 वर्षीय रोहित कुमार साहू अपने परिवार के साथ दीपावली की छुट्टी मनाने के बाद बिलासपुर के कोनी लौट रहे थे। वह अपनी दो बेटियों 16 वर्षीय रीना और 13 वर्षीय आभा के साथ बाइक पर सवार थे। सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे, जब वे ग्राम रिस्दा और पेंड्री के बीच पहुंचे, तो अचानक ईटभट्ठे से निकल रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में रोहित कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रोहित को तुरंत मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार दोनों बच्चियों को हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित बताया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...