ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया ठुसेकेला हत्याकांड, पड़ोसी और नाबालिग ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट…चरित्र शंका और जमीन विवाद बनी वजह चार शव खाद के गड्ढे से बरामद आरोपी गिरफ्तार…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के खरसिया ठुसेकेला में पूरे परिवार की निर्मम हत्या का पुलिस ने महज़ 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में हत्या का कारण चरित्र शंका सामने आया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि पड़ोसी लकेश्वर पटैल ने एक नाबालिग के साथ मिलकर बुधराम उरांव, उसकी पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर शवों को खाद के गड्ढे में दफना दिया था। 11 सितंबर को ग्रामीणों ने बुधराम के घर अंदर से बंद होने और खून के धब्बे दिखने की सूचना पुलिस को दी। जांच में बुधराम उरांव (42), पत्नी सहोद्रा (37), बेटे अरविंद (12) और बेटी शिवांगी (5) के शव बरामद हुए। पुलिस ने अपराध दर्ज कर विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की। पड़ोसी लकेश्वर पटैल पर संदेह गहराया, पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया। आरोपी ने जमीन विवाद, पुराने झगड़े और चरित्र शंका के चलते हत्या करना स्वीकार किया। घटनास्थल पर एफएसएल, फिंगरप्रिंट, डॉग स्क्वॉड और बीडीएस टीम को लगाया गया। आरोपियों से घटना का री-क्रिएशन कराया गया। टंगिया, रॉड, गैंती, फावड़ा और कपड़ों समेत महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी….

  1. लकेश्वर पटैल पिता बंशी लाल पटैल, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजीवनगर ठुसेकेला (पूर्व में हत्या का सजायाफ्ता)।
  2. विधि के साथ संघर्षरत बालक।

इस पूरे खुलासे में एएसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी प्रभात पटेल सहित कई थाना प्रभारी और पुलिस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...