BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस का शिकंजा, नशे की हालत में उपद्रव करते 7 युवक गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना सरकण्डा के प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। दिनांक 02 नवंबर 2024 को थाना सरकण्डा की पुलिस टीम को लिंगियाडीह, चिंगराजपारा और मोपका क्षेत्र में शिकायतें प्राप्त हुईं कि कुछ असामाजिक तत्व नशा सेवन कर समूह बनाकर उपद्रव कर रहे हैं और लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सख्त निगरानी बढ़ा दी और अलग-अलग टीम बनाकर मौके पर भेजा गया। टीम ने जांच के दौरान श्यामनगर लिंगियाडीह इलाके में विक्की अहिरवार, अमित निषाद, संजू गंधर्व, अजय गंधर्व, भानू साहू, मोहित बांधकर और मनीष अहिरवार को नशे की हालत में समूह बनाकर शांति भंग करते हुए पाया। इन युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर बीएनएसएस की धारा 170/126,135 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेट्रोलिंग और सतर्कता बढ़ाई जा रही है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. विक्की अहिरवार पिता रोहित अहिरवार उम्र 20 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह,

02. अमित निषाद पिता फागुराम निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी चिंगराजपारा प्रभात चौक,

03. संजू गंधर्व पिता महेश गंधर्व उम्र 20 वर्ष निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह,

04. अजय कुमार गंधर्व पिता महेश गंधर्व उम्र 38 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह,

05. भानू उर्फ लक्ष्मण साहू पिता जगमोहन साहू उम्र 18 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह,

06. मोहित बांधकर पिता जय सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी श्यामनगर लिंगियाडीह,

07. मनीष अहिरवार पिता नीलू अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी मोपका जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...