BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! गौरी-गौरा विसर्जन के दौरान चाकू लेकर भीड़ को धमकाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर जिले में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत थाना सिरगिट्टी की पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए शहर में सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। इसी क्रम में मरीमाई मंदिर के पास सरप्राईज चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को धारदार चाकू के साथ पकड़ा। आरोपी की पहचान योगेन्द्र यादव उर्फ अनीश के रूप में हुई है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली, थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में एक टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे उसने गौरा-गौरी विसर्जन की भीड़ में दहशत फैलाने के उद्देश्य से साथ रखा था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ के तहत जिले में लगातार चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर सख्त नजर रखी जा रही है, और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

जोेगेन्द्र यादव उर्फ अनीश पिता नोहर यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ज्योति मेडिकल के सामने नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...