Raftaar News Cg

MUNGELI: महिला एवं बाल विकास विभाग में अनियमितता, कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती में जांच की मांग, कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, जानिए मामला…….??

मुंगेली: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला एवं बाल विकास विभाग में अनियमितता को लेकर कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया हैं, उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती में जांच की मांग की है, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने बताया कि जिले के मुंगेली ब्लाक परियोजना कार्यालय में विभागीय मंत्रालय से जारी भर्ती नियमों को ताक पर रखकर एक मनमानी तरीके से खुद से अलग नियम बनाकर भर्ती विज्ञापन निकालकर भर्ती की जा रही है। इससे पात्र अभ्यर्थी का चयन नहीं होकर अपात्र व्यक्ति का चयन हो जा रहा है। उन्होंने शिकायत में बताया कि परियोजना क्रमांक एक महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती में सरपंच सचिव द्वारा प्रमाणित गरीबी रेखा सर्वे सूची 2011 को मान्य कर छह अंक प्रदान किया जा रहा है, जबकि मुंगेली ब्लाक के परियोजना क्रमांक दो और जिले के लोरमी एवं पथरिया ब्लाक के परियोजना कार्यालयों में सक्षम अधिकारी जनपद के सीईओ के जारी किए गरीबी रेखा सर्वे सूची 2011 को मान्य कर छह अंक प्रदान किया जा रहा है। परियोजना क्रमांक एक मुंगेली के भर्ती नियम में बदलाव करने से पात्र अभ्यर्थी रोजगार से वंचित हो जा रहे है। शिकायत में कहा गया है, कि मुंगेली परियोजना क्रमांक एक में पूर्व की भांति सक्षम अधिकारी के प्रमाणित बीपीएल पर अंक प्रदान करने की मांग की गई है। इसके साथ ही जिले के समस्त परियोजना कार्यालयों में एक ही नियम और शर्तों के साथ भर्ती करने की मांग करते हुए नियम विरुद्ध की गई भर्ती को रद्द करने और गड़बड़ी करने वाले दोषी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

पात्र हितग्राही चयन से हो रहे वंचित:

शिकायत में कहा गया है l, कि परियोजना क्रमांक एक मुंगेली द्वारा भर्ती नियम में बदलाव करने से पात्र अभ्यर्थी रोजगार प्राप्त करने से वंचित हो रहे और अपात्र अभ्यर्थी का चयन हो जा रहा है। मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम कलेक्टर राहुल देव को ज्ञापन सौंपा गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!