BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: भाईदूज के दिन गौठान में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी के गौठान के पास रविवार सुबह एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में युवक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे किसी भारी वस्तु से मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान टीकाराम केवट के रूप में हुई है, जो कि ग्राम मोतीपुर कसडोल का रहने वाला था। टीकाराम का शव जिस हालात में मिला, उससे हत्या की संभावना नजर आ रही है। मौके पर खून के धब्बे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जो संभवतः संघर्ष और हमले का संकेत देते हैं। घटनास्थल के पास पुलिस को एक बाइक नंबर CG 04 HN 9264 खड़ी मिली है। यह बाइक भी जांच का विषय बनी हुई है और इसे सुराग के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा बाइक के मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मामले में कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार...