ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg
रायपुर जिला अदालत में सुरक्षा में चूक, आरोपी ने वकील को चाकू दिखाकर धमकाया – वकीलों ने की पिटाई…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर के जिला अदालत परिसर में गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक आरोपी ने न्यायालय परिसर के अंदर ही एक वकील को चाकू दिखाकर धमकी दे दी। अचानक हुई इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। वकील के अन्य साथियों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। हालांकि, कुछ वकीलों ने अपने ही साथियों के गुस्से से आरोपी को बचाते हुए बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि न्यायालय परिसर में चेकिंग की कमी के कारण आरोपी चाकू जैसे धारदार हथियार लेकर आसानी से अंदर घुस आया। वकीलों का कहना है कि अदालत परिसर में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बेहद कम है, जिससे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हथियार लेकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं। आज की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह एक बड़ी घटना होते-होते बची।


















YOUTUBE RAFTAAR NEWS
