ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत! दीपावली के दूसरे दिन पुलिस ने की छापेमार कार्यवाही.. 45 लीटर महुआ शराब सहित पकड़ाया आरोपी, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 1 नवंबर 2024 को थाना सीपत की पुलिस टीम ने ग्राम भिल्मी में छापामार कार्रवाई कर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की है। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय से मिली जानकारी के अनुसार टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम भिल्मी में एक व्यक्ति भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब का भंडारण कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए स्थान पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान पुलिस ने आरोपी विक्रम यादव पिता जेठू राम यादव उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम भिल्मी थाना सीपत जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 45 लीटर देशी महुआ कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा हैं।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान….

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक जयपाल बंजारे, आरक्षक सुभाष मरावी, मुरीतराम बघेल, नीतिश कश्यप।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...