BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर! मोपका, चिल्हाटी और लगरा की जमीनों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी का मामला.. 2 फरार आरोपी पहुंचे जेल, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा पुलिस ने मोपका, चिल्हाटी और लगरा की जमीनों का फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मामला तब सामने आया जब आवेदक प्रकाश सिंह ने ग्राम मोपका, चिल्हाटी, और लगरा के भूमि पर फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने खुलासा किया कि ग्राम मोपका स्थित खसरा नंबर 1859/1 रकबा 1.03 एकड़ भूमि के पंजीयन में कूट रचना कर इसे अवैध रूप से खरीदा-बेचा गया। वर्ष 2022 में इस मामले में थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी अमलदास विश्वकर्मा ने पंजीयन कार्यालय और तहसील के कर्मचारियों की मिलीभगत से उक्त खसरा नंबर की भूमि अपने नाम पर दर्ज करवाई थी। इसके बाद अमलदास ने सुरेश मिश्रा को इस संपत्ति का पावर ऑफ अटॉर्नी सौंपा, जिसके बाद सुरेश मिश्रा ने इसे अपने बेटे विनीत मिश्रा और हैरी जोसेफ के नाम पर बेच दिया। मामले में आरोपी अमलदास विश्वकर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर अभियोग पत्र के साथ न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस दौरान धारा 173(8) जा.फौ. के तहत अन्य आरोपियों की तलाश और उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने का कार्य जारी रहा। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार मामले का शीघ्र निराकरण करने का आदेश दिया गया। जांच के आधार पर आरोपी सुरेश मिश्रा और हैरी जोसेफ के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद तत्काल इन आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश मिला। थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में गठित टीम ने 2 नवंबर 2024 को आरोपियों के ठिकानों पर घेराबंदी कर सुरेश मिश्रा और हैरी जोसेफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये भूमि पर कब्जा करने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। l

ये हैं पकड़े गए आरोपी…..

01. सुरेश मिश्रा पिता जी.पी. मिश्रा उम्र 58 वर्ष निवासी होली नर्सरी स्कूल के पास राजकिशोर नगर सरकण्डा,

02. हैरी जोसेफ पिता लिया जोसेफ उम्र 47 वर्ष निवासी कासिमपारा तोरवा थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...