BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; युवक का अपहरण! पिता को फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 10 साल से रह रहे युवक संजय यादव 29 वर्ष के अपहरण की खबर से हड़कंप मच गया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि युवक ने खुद अपने पिता को फोन कर अपहरण की जानकारी दी और 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। जानकारी के अनुसार, संजय यादव कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रह रहा था। वह पिछले 3 दिन से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। रविवार को अचानक उसने अपने पिता बालेश्वर यादव को फोन लगाकर बताया कि उसका 8 से 10 लोगों ने अपहरण कर लिया है और फिरौती के रूप में 10 लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। पिता ने जब बैंक अकाउंट नंबर पूछा तो संजय ने कहा कि पैसा उसके ही खाते में जमा करा दें। इसके बाद उसका मोबाइल बार-बार बंद हो गया। संजय यादव मूल रूप से जशपुर जिले के नारायणपुर देरहाखार का रहने वाला है। पिता बालेश्वर यादव वहीं परिवार के साथ रहते हैं। संजय ने एमएससी तक की पढ़ाई की है और बिलासपुर में रहकर कोचिंग के साथ बैंक में काम कर रहा था। 1 अक्टूबर को उसने पिता को बताया था कि वह घर आ रहा है, लेकिन रात तक नहीं पहुंचा। अगले दिन पिता ने फोन लगाया तो मोबाइल बंद मिला। चिंतित होकर वह बिलासपुर पहुंचे, जहां बेटे के किराए के मकान में ताला बंद मिला। इस पूरे मामले की जानकारी सीएम हाउस तक पहुंच चुकी है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए हैं। सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जारी है। मोबाइल फोन बंद रहने से मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस कर रही है। एक बार मोबाइल का लोकेशन बिलासपुर से पेंड्रा-गौरेला क्षेत्र में मिला था, जहां टीम भेजी गई थी। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...