BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मस्तूरी: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में जुआ-सट्टा पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशों के तहत मस्तुरी थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की। सूचना के आधार पर बनाई गई पुलिस टीम ने ग्राम पेण्डरी में एक सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार कुछ लोग 52 पत्तियों के ताश से पैसे पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कई जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 7500 रुपये नगद और 52 पत्तियों का ताश बरामद किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

ये हैं पकड़े गए जुआरी……

01. राजेश रात्रे पिता स्व. जग्गू रात्रे उम्र 55 वर्ष,

02. गणेश राम केवट पिता स्व. राम सिंह केवट उम्र 46 वर्ष

03. कोमल यादव पिता मकुन्दा यादव उम्र 37 वर्ष,

04. शाहिद खांडेकर पिता मनीराम खांडेकर उम्र 24 वर्ष,

05. रामकुमार पिता दादूराम यादव उम्र 32 वर्ष,

06. दीपक निषाद पिता सोनसाय निषाद उम्र 24 वर्ष, सभी निवासी ग्राम पेंड्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...