ChhattisgarhRaftaar News Cg

कुएं में तैरता मिला युवक का शव; दो दिन से था लापता, रेलवे स्टेशन के पास परिजनों ने ढूंढा तो मिला मृत……

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के गुंडरदेही में दो दिन से लापता एक युवक का शव रेलवे स्टेशन के सामने स्थित कुएं से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 8 संजय नगर चौक निवासी मोहम्मद सिकंदर तिगाला उर्फ सोनू (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह 21 अगस्त से घर से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गुंडरदेही थाने में दर्ज कराई थी। रविवार को परिजन तलाश करते हुए रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। यहां एक कुएं में झांककर देखा तो सिकंदर का शव तैरता हुआ नजर आया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। गुंडरदेही टीआई मनीष शेंडे ने बताया कि मृतक का मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं था। परिजनों के मुताबिक, वह कई बार घर से बिना बताए निकल जाता था और कुछ दिनों बाद वापस आ जाता था। संभावना जताई जा रही है कि इसी दौरान वह कुएं में गिर पड़ा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई की। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....