BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg
बिलासपुर: जिले के इस थाना क्षेत्र में बाइक सवारों के बीच भयंकर टक्कर, तीन घायल, चल रहा इलाज, पढ़िए खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जब दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह घटना पेपर मिल के पास हुई, जहां बिलासपुर से मस्तूरी की ओर जा रहे एक बाइक सवार को सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 को सूचित किया। 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की गति बहुत अधिक थी, जिससे टक्कर के दौरान गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS
