ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पारिवारिक विवाद में पत्नी का गला रेता फिर लटका फांसी पर: 12 साल का बच्चा हुआ अनाथ.. दादी-पोता गए थे घर के बाहर, पढ़िए पूरी खबर…….

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पति ने तीर से वार कर और गला रेतकर पत्नी को मार डाला। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पर महिला की खून से सनी लाश और खून लगे तीर कमान मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्यांग थाना क्षेत्र के ठेंगरीमार में रहने वाला गन्नाथ मंझवार उम्र 37 वर्ष गांव में रोजी मजदूरी कर परिवार चलता था। जिसका सोमवार को पत्नी संतोषी बाई उम्र 35 वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में आकर गन्नाथ ने अपनी पत्नी को मार डाला। आरोपी की मां और 12 साल के बेटे ने बताया कि घर पर दोनों पति-पत्नी झगड़ रहे थे। वे उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन झगड़ा बंद नहीं हो रहा था। वे एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। जब वे दोनों नहीं माने तो दादी-पोता घर से बाहर आ गए। कुछ देर बाद जब घर से आवाज आनी बंद हो गई, तो वे वापस घर चले गए। आरोपी की मां ने बताया कि जब घर के अंदर गए तो बहू की खून से लथपथ लाश मिली। वहीं बेटा फांसी पर लटका मिला। वह घबराकर पड़ोस में गए और लोगों को इसकी जानकारी दी। वहीं पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फोर्स मौके पर पहुंची। पति-पत्नी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मौके पर मौजूद वारदात में उपयोग तीर कमान और अन्य सबूतों को जब्त किया गया है। वहीं फर्श पर खून ही खून बिखरा है। माता-पिता की मौत के बाद 12 साल का बेटा अनाथ हो गया। थाना प्रभारी ताराचंद रजक ने बताया किस वजह से मारा है, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान के पीछे तीर कमान मिले हैं, जिनमें खून लगा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि युवक ने तीर से ही पत्नी की गला रेतकर हत्या की होगी। इसके बाद सुसाइड किया होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की तह तक जाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...