BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: जिले के इस थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोमवार को सकरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार क्रेटा कार के द्वारा बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचलने की दर्दनाक घटना हुई। यह हादसा ग्राम काठा कोनी के पास सुबह करीब 10 बजे घटित हुआ, जिसमें पिता लतेल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र छतलाल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचबहरा निवासी लतेल पटेल अपने पुत्र छतलाल पटेल के साथ बाइक क्र. CG10 EA 0961 पर सिंगारबाड़ी घुटकू जा रहे थे। जैसे ही वे काठा कोनी के पास पहुंचे, सामने से आ रही सफेद क्रेटा कार क्र. CG 04 MG 6555 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आईं और तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लतेल पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं छतलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने क्रेटा कार के चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, और 281-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...