Raftaar News Cg

विरानी पब्लिक स्कूल सीपत में एक दिवसीय प्रदर्शनी मेला का आयोजन, बच्चों द्वारा तैयार मॉडलों की हुई प्रशंसा

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) विरानी पब्लिक हाई स्कूल सीपत के द्वारा गणित और विज्ञान विषय में एक दिवसीय प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीपत तहसीलदार श्रीमती माया अंचल, सभापति जिला पंचायत बिलासपुर राहुल सोनवानी, इंटक कार्यकारी अध्यक्ष एनटीपीसी सीपत सलीम विरानी, स्कूल की प्राचार्या श्रीमती तारा गिरी के द्वारा रिबन काटकर एवं मां शारदे के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा 10 वीं तक के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के अपनी प्रतिभा विज्ञान और गणित के मॉडल विभिन्न तकनीकियों का उपयोग कर बनाया गया। जिसका अवलोकन मुख्य अतिथियों, अभिभावकों के द्वारा की गई और सभी ने बच्चों के बनाए हुए, मॉडलों की बहुत ही प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी। स्कूली बच्चों के द्वारा विज्ञान में पवन चक्की, मनुष्य पाचन तंत्र, डे नाईट मॉडल, सौरतंत्र, वाटरफॉल, पेंडुलम, जलतंत्र, सिंचाई उत्सर्जन तंत्र, तड़ित चालक, पादप कोशिका, हाइड्रोलिक मॉडल, राकेट तथा गणित में मापने का मॉडल, गणित सूत्र, मैथ्स थ्योरी, ज्यामिति कोण, त्रिविमिय में केलकुलेटर, एटीएम मशीन, तराजू मॉडल, कंप्यूटर सहित विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी में प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने स्कूल की समस्त शिक्षक-शिक्षिका सहित छात्र-छात्राओं का योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...