BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर: औरापानी डैम घूमने गई कॉलेज छात्रा से तीन युवकों ने की छेड़छाड़ व लूट, रिपोर्ट दर्ज कराते ही तीनों पहुंचे जेल… पुलिस ने की ये अपील, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) औरापानी डेम पर घूमने आए कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ लूटपाट और बदसलूकी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने महिलाओं के खिलाफ घटित अपराधों में सख्त और त्वरित वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार की शाम को एक कॉलेज की छात्रा ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह औरापानी डेम पर घूमने गई थी, जहां तीन युवकों ने बुरी नीयत से उसे डरा-धमका कर छेड़छाड़ की और पैसे मांगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और यदि उनके खिलाफ क्राइम रिकॉर्ड होता है, तो उन्हें गुंडा बदमाशों की सूची में शामिल किया जाएगा।

बिलासपुर पुलिस की अपील……..

पुलिस ने आम जनों से अपील की है कि वे सुनसान जगहों, जंगलों और डेम जैसे स्थानों पर अंधेरे में न जाएं, ताकि ऐसे अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

 ये है गिरफ़्तर आरोपी…..

01. राकेश जायसवाल पिता अशोक जायसवाल उम्र 34 वर्ष,

02. विकास यादव पिता नंद कुमार यादव उम्र 20 वर्ष,

3. धर्मेंद्र श्रीवास पिता रामेश्वर श्रीवास उम्र 29 वर्ष सभी निवासी ग्राम मंझगांव थाना कोटा जिला बिलासपुर।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...