BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

VIDEO: सीपत–बेलतरा में हाथी का कहर; बाड़ी में सो रही महिला की कुचलकर मौत, तीन ग्रामीण घायल..10 दिनों से भटक रहा है बेकाबू हाथी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत क्षेत्र में पिछले दस दिनों से भटक रहे जंगली हाथी ने एक बार फिर तांडव मचाते हुए दो गांवों में हमला कर दिया। गुरुवार तड़के बैमा रोड स्थित खपराखोल गांव में हाथी ने धान की रखवाली कर रही महिला पर हमला कर उसे कुचल डाला। वहीं उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ ही देर बाद हाथी धुरीपारा–पौंसरा गांव पहुंचा, जहां उसने एक और ग्रामीण को घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। जानकारी के अनुसार खपराखोल गांव के किसान राजकुमार यादव धान की मिंजाई कराकर उसे घर के आंगन में रखे हुए थे। धान की रखवाली के लिए उनकी पत्नी 45 वर्षीय कुमारी बाई यादव अपने 13 वर्षीय बेटे दुर्गा और 17 वर्षीय बेटी के साथ प्लास्टिक के टेंटनुमा आश्रय में रातभर सो रही थीं। सुबह करीब 5 बजे अचानक जंगली हाथी गांव में घुस आया और आंगन में सो रही महिला को बेरहमी से रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा दुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाएं कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर है। बेटी को भी चोटें आई हैं। दोनों बच्चों का इलाज सिम्स में जारी है।

दूसरा हमला: धुरीपारा-पौंसरा में एक और ग्रामीण घायल……..

पहले गांव में हमला करने के बाद हाथी आगे बढ़ते हुए धुरीपारा–पौंसरा गांव पहुंच गया। यहां एक ग्रामीण पर हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन विभाग की देरी पर ग्रामीण नाराज………

घटनाओं की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग देर से पहुंचा, जिससे हालात और बिगड़ गए। बिलासपुर रेंजर शुभम मिश्रा ने बताया कि हाथी लगातार मूवमेंट में है और फिलहाल लिम्हा–धौरामुड़ा जंगल की ओर बढ़ रहा है। टीम उसकी ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग कर रही है। आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

परिजनों ने की आर्थिक मुआवजे की मांग……

मृतका के परिजनों ने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि हाथी घर तक पहुंच जाएगा। उन्होंने तुरंत आर्थिक सहायता और बच्चों के सुरक्षित इलाज की मांग की है। वन विभाग के अधिकारी टी.आर. मरई ने कहा कि हाथी रास्ता भटकने के कारण लगातार गांवों में घुस रहा है और उसे जंगल की ओर मोड़ने के प्रयास जारी हैं।

ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन पर उठे सवाल……..

शहर से कुछ ही किलोमीटर दूर बसे इन गांवों में लगातार हाथी के पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गश्ती और चेतावनी व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाता है, यह देखने वाली बात होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...