BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर: PM मोदी धनतेरस के दिन करेंगे मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का लोकार्पण, कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा, पढ़िए पूरी खबर…..  

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर को धनतेरस के पावन अवसर पर कोनी में सिम्स के नवनिर्मित मल्टी सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लोकार्पण समारोह की तैयारियां तेजी से शुरू हो गयी हैं। कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप तमाम तैयारियां दो दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए। हालांकि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं पहुंचा है। कलेक्टर श्री शरण ने अधिकारियों के साथ मल्टी स्पेश्यालिटी अस्पताल के भीतर एवं बाहर परिसर में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परिसर में ही एक छोटी आमसभा होगी। कलेक्टर ने मुख्य मंच, पण्डाल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली के लिए स्थल निर्धारित कर तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए। आम लोग यहां प्रधानमंत्री के लोकार्पण कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण सुन सकेंगे। कलेक्टर ने बारीकी से हर तैयारी का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न वार्डों और उपकरणों का भी अवलोकन किया। गौरतलब है कि लगभग 200 करोड़ रूपये की लागत से कोनी में 10 मंजिल युक्त विशाल अस्पताल का निर्माण किया गया है। इसमें छह सुपर स्पेश्यालिटी के 240 बेड होंगे। अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि फिलहाल ओपीडी सेवाएं शुरू होगी। चार विभागों की ओपीडी की तैयारी हो चुकी है। इनमें यूरोलॉजी, नेफा्रेलॉजी, न्यूरो सर्जरी एवं जनरल मेडिसीन विभाग शामिल हैं। सिम्स और जिला अस्पताल मेें प्रारंभिक रूप से चयनित मरीजों को सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल में सूक्ष्म जांच होगी। सभा स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल भी सजाया जायेगा। मुख्य रूप से इसमें सिम्स एवं जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में पिछले 10 माह में आये बदलाव को खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया जायेगा। निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, सीएमएचओ डॉ. प्रमोद तिवारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...