BilaspurChhattisgarhCrimeMasturiRaftaar News Cg

बिलासपुर: पैसों के विवाद में दो सगे भाइयों ने मिलकर गांव के ही युवक की कर दी पिटाई…हो गई मौत, दोनों भाई गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पताईडीह में गुरुवार सुबह एक दिल दहलाने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भाइयों ने पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर बबलू जांगड़े की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बबलू ने अपने ही गांव के धन्नू काठले और सुरेश काठले से लेबर सरदार के माध्यम से भट्टा में काम करने के लिए लगभग 60,000 रुपये उधार लिए थे। लेकिन जब बबलू ने न तो काम करना शुरू किया और न ही पैसे वापस किए, तो आरोपी भाइयों के साथ उसका विवाद बढ़ गया। गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे आरोपी धन्नू काठले और सुरेश काठले, बबलू जांगड़े के घर पहुंचे और पैसों की हिसाब-किताब करने की बात कहकर बबलू को उठाकर ले गए। जब बबलू आरोपियों के घर के पास पहुंचा, तो उनके बीच विवाद हुआ। इसी दौरान धन्नू और सुरेश ने बबलू पर लाठी, डंडा और रॉड से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बबलू के परिजन घटनास्थल पहुंचे, जहां से बबलू को लेकर परिजन मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। गंभीर चोटों के कारण हॉस्पिटल ले जाते समय ही बबलू की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने पचेपड़ी पुलिस को दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच जांच में जुटी। प्रथम दृष्टया मामला मारपीट कर हत्या का पाया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, और मामले की गहन जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...