Raftaar News Cg

आबकारी विभाग की टीम पर हमला करने वाले महिलाओं को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) आबकारी विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले ग्राम भील्मी के महिलाओं को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पत्थर एवं लाठी किए जप्त। सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ग्राम भील्मी में आबकारी रेड कार्यवाही में गए थे। जिसमें रेड कार्यवाही के दौरान सुमित वर्मा के कब्जे से 80 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किए थे। जिसे अभिरक्षा में लेकर अधिग्रहित वाहन क्र. सीजी 10 डब्लू 7719 स्कारपियो मे बैठा रहे थें, उसी दौरान आरोपी के परिजनो के द्वारा वाहन में न बैठाकर गाड़ी को लाठी डंडा एवं पत्थर से तोडफोड कर नुकसान पहुचाया गया। एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुचाते हुये आबकारी कर्मचारियो के साथ मारपीट किया गया। जिस संबंध में आबकारी अधिकारी के द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध कायम कर घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने पर अ.पु. अ. राहुल देव शर्मा एवं डी. एस.पी. सी डी लहरे विशेष किशोर ईकाई बिलासपुर के मार्गदर्शन में टीम बनाकर गुरुवार को सीपत पुलिस के द्वारा ग्राम भिल्मी में दबिश देकर 04 महिला आरोपीयान सीमा वर्मा, अनुराधा सूर्यवंशी, अंजली वर्मा, जीत कुमारी उर्फ जीतु वर्मा एवं एक अपचारी बालिका को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपीयो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरिशचंद टाण्डेकर, उपनिरीक्षक एस.एफ. केरकेटटा, प्र. आर. अकबर अली, शरद साहू, धर्मेन्द्र सूर्यवंशी, ज्ञानेश्वर यादव, सुरेश श्याम एवं आबकारी कर्मचारीयों का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...